एवेंजर्स: एंडगेम के निर्देशक का खुलासा प्रियंका चोपड़ा बन सकती है नयी सुपर हीरो !
एवेंजर्स: एंडगेम के सह-निर्देशक जो रुसो के पास अपने भारतीय प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। पहले हमें खबर मिली कि एआर रहमान एवेंजर्स: एंडगेम में एक सिंगल दे रहे है और अब जो रुसो ने बताया है की जल्द ही बॉलीवुड – हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी अवेंजर्स टीम को ज्वाइन कर सकती है।

जो रूसो आगामी फिल्म: एवेंजर्स: एंडगेम्स ’के प्रचार के लिए भारत में है। उन्होंने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “प्रियंका अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है और उनकी लोकप्रियता भारत के साथ साथ विश्व स्तर पर बन रही है।

जो रूसो ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा की की प्रियंका एक शानदार एक्ट्रेस है और उनके साथ ककाम करने में उन्हें बेहद ख़ुशी होगी। अभी प्रियंका से उनकी बातचीत चल रही है और जल्द ही फैंस के लिए एक बड़ी खबर आएगी।

पिछले साल मार्वल स्टूडियो के प्रमुख केविन फीगे एक स्टैंडअलोन सुपरहीरो मिस मार्वल उर्फ कमला खान बनाने की योजना बना रहे थे। इसके तुरंत बाद यह खबर ट्विटर पर फैल गई और बहुत सारे लोग इसके बारे में बात कर रहे थे की हो सकता है की प्रियंका चोपड़ा को मार्वल यूनिवर्स का हिस्सा बन सकती है।

जो रूसो ने कई चीजों के बारे में बात की, उन्होंने यह भी कहा कि एक एक्शन निर्देशक के रूप में उन्होंने फिल्म ‘दबंग’ श्रृंखला में काफी अच्छा समय बिताया है और सलमान खान के साथ काम ककरण भी बेहद सुखद रहा था।

जो रुसो ने यह भी खुलासा किया कि एवेंजर्स श्रृंखला की 2015 की किस्त, ‘एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन’ में रजनीकांत के ‘रोबोट’ से प्रेरित एक दृश्य था, जो 2010 में सामने आया था।

फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम 26 अप्रैल को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अब देखना दिलचस्प होगा की प्रियंका चोपड़ा एवेंजर्स सीरीज में क्या धमाल मचाती दिखती है और दर्शक उन्हें इस नए अवतार में कितना पसंद करते है।
सारा अली खान के नए ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगा रही है आग
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2FTSQbu
via Latest News in Hindi
0 Comments