नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए पीएम मोदी एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियाँ कर रहे हैं| इसी क्रम में रविवार को मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक आमसभा को सबोधित किया| इस संबोधन के दौरान मोदी ने जमकर ममता बनर्जी को घेरा| मोदी ने कहा की अब बंगाल दीदी के शिकंजे से आजाद होना चाहता है| मोदी ने कहा की जमीन खिसकना क्या होता है ये दीदी के गुस्से और बौखलाहट को देखकर समझा जा सकता है|


advertisement:


गुंडों के हवाले पश्चिम बंगाल- मोदी ने कहा की “वोट बैंक की पॉलिटिक्स में दीदी ने भारत को भुलाकर उनका साथ दिया है जो इसके टुकड़े करने की कोशिश करते हैं| पश्चिम बंगाल को गुंडों के हवाले कर दिया है|  दीदी उन लोगों का साथ दे रही हैं जो भारत के दो प्रधानमंत्री चाहते हैं| एक सपूत जिसने एक प्रधान, एक निशान, एक विधान के लिए अपना बलिदान दे दिया, वह श्यामाप्रसाद मुखर्जी इसी बंगाल की धरती के थे|” मोदी ने कहा की माँ शारदा को पूरा भारत पूजता है लेकिन इन्होने शारदा स्कैम करके उनके नाम को भी कलंकित कर दिया है| दीदी इस बात का जवाब दें की आखिर आज तक सातवें वेतन योग की सिफारिश क्यों नहीं लागू हो पाई है| दीदी का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी है| ये धरती इतने सामर्थ्य से भरी हुई है लेकिन वे पश्चिम बंगाल की संस्कृति, यहां के गौरव और यहां के नागरिकों के जीवन को तबाह करने पर तुली हुई हैं|

आपको बता दे की इस बार मोदी और शाह यूपी से अधिक बंगाल में ध्यान दे रहे हैं क्योकि गठबंधन से होने वाले नुकसान की भरपाई बंगाल में ही की जा सकेगी|



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2FVfksF
via Latest News in Hindi

0 Comments