देवबंद की साझा रैली में बोली मायावती, बीजेपी को हराना है तो मुस्लिम समाज ना बाँटें वोट

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए साथ आये सपा बसपा और रालोद ने रविवार को यूपी के देववंद में एक साझा रैली की जिसमे मायावती और अखिलेश यादव समेत रालोद के अजित सिंह शामिल हुए| इस दौरान मायावती और अखिलेश ने एकजुटता दिखाते हुए बीजेपी को खूब घेरा| मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र देववंद में बोलते हुए मायावती ने कहा की बीजेपी को हराना है तो मुस्लिम समाज को ये तय करना होगा की उसका वोट ना बटे|
ये बोली मायावती- इस दौरान सपा चीफ मायावती ने कांग्रेस को निशाने में लिया| उन्होंने कहा की कांग्रेस में ये हिम्मत नहीं है की वो बीजेपी से टक्कर ले सके और बीजेपी को हटा सके| कांग्रेस खुद गठबंधन को हराने और बीजेपी को जिताने के लिए काम कर रही है| कांग्रेस ने कई जगह ऐसी उम्मीदवार उतारे हैं जहाँ से सीधा फायदा बीजेपी को पहुचता दिख रहा है| इसीलिए बीजेपी को हराना है तो गठबंधन को ही वोट दें”| मायावती ने कहा की “अगर वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी नहीं हुई तो गठबंधन की सरकार बनेगी| बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि गठबंधन की रैली में आई भीड़ देखकर पीएम मोदी को ताकत का अंदाजा हो गया होगा| इससे वह और पागल हो जाएंगे| शुरू से ही इनकी योजनाएं गरीब विरोधी रही हैं| इस बार चौकीदार की नाटकबाजी भी बीजेपी को नहीं बचा पाएगी|
जाहिर है की सपा-बसपा और रालोद के साथ आने से कही ना कही बीजेपी कमजोर हुई है|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2uPA683
via Latest News in Hindi
0 Comments