गाजियाबाद: इंदिरापुरम में तीन बच्चों सहित पत्नी की गला काटकर हत्या, साले को भेजा वीडियो
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक सनसनीखेज घटना में एक शख्स ने अपने तीन मासूम बच्चों सहित पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला इंदिरापुरम के ज्ञान खंड चार के फ्लैट नंबर S 175 B का है। यहां सनकी शख्स ने चाकू से पहले पत्नी अंशुबाला (35) का गला काटा। इसके बाद बारी बारी से अपने तीन बच्चों बेटा प्रथमेश (6) व जुड़वा बेटा-बेटी आरव और आकृति (4) का भी गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। हैरानी तो इस बात की थी कि वारदात को अंजाम देने के बाद सनकी ने अपने साले को फोन पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद खुद सुसाइड करने की बात कहकर वह अब फरार है। पुलिस अब सनकी आरोपी की तलाश में जुट गई है। from India TV: india Feed http://bit.ly/2UNwbYB
via Latest News in Hindi
0 Comments