नई दिल्ली: एयर इंडिया का सर्वर डाउन होने से शनिवार को यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस वजह से भारत के साथ-साथ विदेशों में भी एयर इंडिया की फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के साथ-साथ देश के सभी एयरपोर्ट पर यात्री फंसे हुए हैं। सर्वर डाउन होने की वजह से न तो चेक इन हो पा रहा है और न ही यात्री बोर्डिंग पास निकाल पा रहे हैं। दरअसल, एयरलाइन का SITA सर्वर भारत समेत विदेशों में तड़के 3.30 बजे से डाउन है।

from India TV: india Feed http://bit.ly/2UHmG8L
via Latest News in Hindi

0 Comments