गर्मियों के लिए सबसे अच्छे पेय पदार्थ

नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम आते ही हमे अपने स्वास्थ की चिंता करनी पड़ती है| इस दौरान हम अधिक से अधिक पेय पदार्थो का सेवन करते हैं| गर्मियों के लिए ये हैं सबसे अच्छे पेय पदार्थ-
- नीम्बू पानी
ये तो सबसे अच्छी चीज कही जाती है| गर्मियों के मौसम में आप रोजाना कम से कम चार से पांच ग्लास नीम्बू पानी का सेवन तो करिए ही करिए| इससे आपके शरीर में तरलता बनी रहेगी| यह आपके शरीर को स्वस्थ करेगा|
- नारियल पानी
इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो की शरीर में एक बार फिर से जान फूंक देते हैं| इसके अलावा इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और आप उलटी दस्त से बचते हैं| एक सुबह और एक शाम को नारियल पानी का सेवन जरूरी है|
- छाछ
गर्मियों के मौसम का सबसे बेहतर पेय है छाछ| दोपहर को खाने के समय आप इसका सेवन करें| एक या दो ग्लास जितना पीना चाहे पी सकते हैं| इसमें हल्का काला नमक मिला लेंगे तो इसके फायदे और स्वाद दोनों बढ़ जाएगे|
- गन्ने का जूस
गर्मियों में जगह जगह सडको पर इसके स्टाल दिखाई देते हैं| आप रोजाना एक ग्लास गन्ने का जूस पाजी| यह बहुत फायदेमंद होता है गर्मियों में|
- संतरे का जूस
गर्मियों में पीने लायक सबसे बेहतर पेय पदार्थो में से एक| इसका सेवन जरूरी है|
तो ये हैं वो पेय जिनका सेवन आपको गर्मियों में करना चहिये| आप कोल्ड ड्रिंक से दूर रहे तो अच्छा है|
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Uxds2I
via Latest News in Hindi
0 Comments