नई दिल्ली: केन्द्रीय मेनका गाँधी के द्वारा मुसलमानों को लेकर दिए गए गलत बयान पर इलेक्शन कमीशन ने संज्ञान लिया है| मेनका गाँधी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इसका स्पष्टीकरण भी माँगा गया है|


advertisement:


ये बोले चुनाव अधिकारी– अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी बी आर तिवारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के सुल्तानपुर में कल मुसलमानों को लेकर दिए गए बयान को लेकर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है| इस बयान को लेकर सुल्तानपुर के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है और इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी गई है|

मेनका की सफाई– इस विवाद के उपजने के बाद मेनका गाँधी ने सफाई दी है| उन्होंने कहा की मेरे बयान को तोड़कर पेश किया जा रहा है| मैंने अल्पसंख्यक समाज की बैठाक बुलाई थी जिसमे ऐसा कुछ नहीं कहा है| अगर आप मेरी पूरी स्पीच सुनेगे तो आपको पता चलेगा की मैंने क्या कहा है| आपको बता दें की कांग्रेस ने मेनका गाँधी का नामांकन रद्द करने की मांग की है|

क्या बोली थी मेनका- सुल्तानपुर में एक आमसभा को संबोधित करते हुए मेनका गाँधी ने कहा मुसलमनो को धमकी दी थी| उन्होंने कहा की मैं चुनाव तो जीत चुकी हूँ और मुसलमानों के वोट के बिना जीत गई हूँ| लेकिन अगर मुसलमान मुझे वोट नहीं देते हैं तो मन खट्टा होता है| ऐसे में लगता है की छोडो इनका काम नहीं करो|

आपको बता दें की सोशल मीडिया के ये बयान बहुत अधिक वायरल हो रहा है|



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Kv8C1Z
via Latest News in Hindi

0 Comments