विपक्षी नेताओ ने फिर उठाया ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा, जायेंगे सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव शुरू होने के साथ ही एक बार फिर से इवीएम का मुद्दा गर्माने लगा है| रविवार को दिल्ली में विपक्षी दल के नेताओ ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में इस पर सवाल उठाते हुए कहा की अब चुनाव आयोग नहीं सुन रहा है इसीलिए वो सुप्रीम कोर्ट तक जायेगे| इस दौरान कांग्रेस नेता अभिषेक मनु संघवी, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल शामिल हुए|
लगाया छेड़छाड़ का आरोप– इस दौरान कांग्रेस नेता व वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया कि ईवीएम में वोट डालने के लिए बटन दबाया गया तो उसके साथ लगी वीवीपैट मशीन से निकली पर्ची सिर्फ 3 सेकंड के लिए ही नजर आई| सिंघवी ने कहा कि यह वक्त बेहद कम है, जिसे बढ़ाकर 7 सेकंड करना चाहिए|
इसके अलावा अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि लोगों की ये शिकायत आई है कि उन्होंने जिस पार्टी को वोट दिया, वीवीपैट से निकली पर्ची पर उस पार्टी के बजाय किसी दूसरी पार्टी का नाम निकलकर आया| यानी ईवीएम में छेड़छाड़ की गई है| अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर हम वीवीपैट से निकली पर्चियां गिनते हैं तो इसमें 5 दिन से ज्यादा वक्त लग जाएगा| हमने चुनाव आयोग से कहा है कि अपनी टीम बढ़ाएं क्योंकि इसमें 5 दिन का वक्त नहीं लगना चाहिए|’
आपको बता दें की इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा की वो मोदी और शाह की जोड़ी को हटाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2PhpEzL
via Latest News in Hindi
0 Comments