छात्र फंदे पर लटका मिला
चंडीगढ़/पंचकूला, 29 अप्रैल (नस)
सेक्टर 52 में सोमवार को एक 10वीं कक्षा का छात्र शुभम गुप्ता (15) अपने घर के कमरे में ग्रिल से बनाए फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने सूचना मिलने पर उसे फंदे से नीचे उतार कर अस्पताल पहुंचाया परंतु वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में मौत को आत्महत्या से जोड़कर जांच कर रही है। सोमवार दोपहर सेक्टर 61 चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सूचना मिलने पर घर पर पहुंचे। दोपहर परिवार को कमरे में दुर्गंध महसूस हुई तब शुभम के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसे आवाज लगाई। शुभम ने दरवाजा नहीं खोला तो तोड़ा गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
The post छात्र फंदे पर लटका मिला appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2Lc1eZM
via Latest News in Hindi
0 Comments