घर पर ऐसे बनाएं बाजार में मिलने वाले महंगे फेस मास्क शीट
बिजी लाइफस्टाइल में रोजाना फेस के लिए टाइम निकालना मुश्किल हो जाता है. औफिस से घर पहुंचकर हमारे पास अपने लिए वक्त नही मिल पाता. और अगर टाइम मिल भी जाए तो हम आलस में नही कर पाते. इसीलिए हम आपके लिए एक ऐसा आइडिया लेकर आएं है जिससे आप घर बैठे बिना ज्यादा मेहनत के घर बैठे आराम से सुंदर स्किन पा लेंगे. स्किन का हाइड्रेट होना बहुत जरूरी है, जिसके लिए हम फेस के लिए मास्क बनाते हैं पर अगर हम मास्क को बार-बार बनाने की जगह मास्क शीट का इस्तेमाल करें तो हम टाइम के साथ-साथ मेहनत भी बचा सकते हैं. साथ ही हम इसे स्टोर करके भी रख सकतें हैं. आज हम आपको ऐसे ही ग्रीन टी से बनने वाले फेस मास्क शीट के बारे में बताएंगे.
- ग्रीन टी
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो आपकी स्किन को हेल्दी ग्लो देने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें- गरमियों में खुजली से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
घर पर ऐसे बनाएं फेस मास्क शीट…
गर्म पानी में लगभग 5-6 ग्रीन टी बैग्स मिलाएं और इसे 15-20 मिनट के लिए भिगो दें. टी बैग्स निकालने के बाद, इसे टैम्प्रेचर पर ठंडा करें. और ज्यादा फायदे के लिए आप इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डाल सकते हैं. इस मिश्रण में कौटन वाइप्स / ड्राई शीट मास्क को भिगोकर लगभग 30 मिनट के लिए ठंडा करें और फिर यूज करें.
- खीरे का रस
अगर आपकी सेनसिटिव स्किन है, तो खीरे के रस से बनी शीट मास्क बेहद फायदेमंद साबित होगा. खीरा विटामिन सी से भरपूर होता है और इसमें कैफिक एसिड होता है जो सूजन, इचिंग स्किन से लड़ने में मदद करता है और स्किन को कोमल बनाने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें- 15 टिप्स: गरमी में ऐसे करे ब्लीच और पाए टैनिंग से छुटकारा
ऐसे बनाएं खीरे के रस से मास्क शीट
3-4 खीरे का रस निकालें जो सिर्फ शीट मास्क को पूरी तरह से भिगोने के लिए पर्याप्त है. इसमें अपने सूती का कपड़ा या सूखा शीट मास्क डुबोएं और लगभग 30 मिनट के लिए ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखने के बाद आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें– गरमी में ऐसे करें ड्राय, नौर्मल और औयली स्किन की देखभाल
शीट मास्क को किया जा सकता है स्टोर
गीले शीट मास्क को मोड़कर एक जिप लौक बैग में रखकर उन्हें फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है. ये होममेड शीट मास्क किसी भी हानिकारक केमिकल से बने नही होते, जबकि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर शीट मास्क में खुशबू आदि जैसे एडिटिव्स मिले होते हैं. लेकिन जरूरी है कि 10 दिनों के अंदर इन शीट मास्क का इस्तेमाल कर लें.
The post घर पर ऐसे बनाएं बाजार में मिलने वाले महंगे फेस मास्क शीट appeared first on Grihshobha.
from Grihshobha http://bit.ly/2U2jTGH
via Latest News in Hindi
0 Comments