गरमी में बढ़ती धूप में टैम्परेचर बढ़ने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके साथ बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोग अपनी बौडी का ख्याल भी नही रख पाते. और वह थका हुआ महसूस करने लगते है जिसका एक कारण बौडी में पानी की कमी भी होता है. इसलिए जरूरी है कि अपनी हेल्थ को अच्छा रखने के लिए बौडी को हाइड्रेटेड रखा जाए. जिसके लिए आज हम आपको 5 ऐसी ड्रिंक्स बताएंगे जो बौडी को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगी.

  1. सबसे टेस्टी और हेल्दी है आम पन्ना…

लिप-स्मोकी ड्रिंक आम पन्ना महाराष्ट्र की फेमस ड्रिंक है, जो गरमियों में आम के गूदे से बनाई जाती है. यह न केवल आपको तरोताजा रखेगा, बल्कि धूप में भी एर्नजेटिक रखेगा.

ये भी पढ़ें- गरमी में नींबू पानी पीने के हैं ये 6 फायदे

2. चटपटे टेस्ट के साथ उपयोगी है जलजीरा…

जलजीरा को जीरा और पानी के साथ बनाया जाता है. जीरे को भूनकर मोटे पाउडर में मिलाकर पानी में मिलाकर बनाया जाता है. ये पेट से जुड़ी हर प्रौब्लम से बचने के लिए सबसे अच्छा ड्रिंक है, खासकर गर्मियों में.

3. गरमी में ठंडक पहुचाए छाछ 

फेमस चास के रूप में जाना जाने वाला छाछ दही से बनने वाला ड्रिंक है, जो लोगों को काफी पसंद आता है. छाछ पेट के लिए अच्छा ड्रिंक है जो जीरा जैसे मसालों के साथ पी सकते हैं.

ये भी पढ़ें तेजी से आपका वजन कम करेंगे ये 5 मसाले

4. एक ठंडा गिलास नारियल पानी…

नारियल पानी का एक ठंडा गिलास आपको तुरंत खुश कर देता है. हल्की मिठास और ताजा स्वाद के साथ यह गरमी में हाइड्रेट करने में मदद करता है.

5. नेचुरल ड्रिंक है गन्ने का रस

कई समस्याओं को नेचुरल ड्रिंक गन्ने के रस से ठीक किया जाता है. यह प्लाज्मा और बौडी में पानी की कमी को खत्म करने में मदद करता है. साथ ही यह पानी की कमी की प्रौब्लम और सुस्ती को दूर करने में भी मदद करता है. जूस में पुदीने की पत्तियां मिलाने से आपके समर ड्रिंक का स्वाद भी बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें- गुणों से भरपूर है नारियल पानी, जानिए फायदे

The post ये 5 ड्रिंक्स दिलाएंगे आपको गरमी से राहत appeared first on Grihshobha.



from Grihshobha http://bit.ly/2YYfvvW
via Latest News in Hindi

0 Comments