ट्रोल हुई करण की स्टूडेंट, यूजर्स बोले- 'कौन से कॉलेज में होती हैं ऐसी स्टूडेंट्स?'
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म 'स्टूडेंट आफ द ईयर 2' में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। इन तीनों के लुक को करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर रिलीज के बाद फिल्म की एक्ट्रेस तारा की एक तरफ जहां जमकर तारीफ हुई। वहीं दूसरी तरफ उनके लुक्स को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया। लोगों ने उन्हें कहा कि कौनसा ऐसा कॉलेज है, जहां इस तरह की ड्रेस पहनी जाती है। View this post on Instagram Ready to create a storm in St. Teresa, introducing the gorgeous @tarasutaria__ as Mia! #SOTY2TrailerTomorrow @tigerjackieshroff @ananyapanday @punitdmalhotra @apoorva1972 @dharmamovies @foxstarhindi @zeemusiccompany A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Apr 10, 2019 at 11:28pm PDT एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि 'अगर आप ऐसे कपड़े पहनकर किसी भी स्कूल में जाओगे तो आपको वहां से निकाल दिया जाएगा। पश्चिम की कॉपी मत करो। हमें ओल्ड स्कूल बॉलीवुड पसंद है ना कि हॉलीवुड से प्रभावित फिल्में। अगर ऐसा होगा तो हम हॉलीवुड फिल्में देख लेंगे, लेकिन अगर हम हिंदी फिल्म देख रहे हैं तो हमें वैसी ही कहानियां और किरदार चाहिए।' View this post on Instagram Jumping her way into your hearts!! Presenting @ananyapanday as Shreya! #SOTY2TrailerTomorrow @apoorva1972 @tigerjackieshroff @tarasutaria__ @punitdmalhotra @dharmamovies @foxstarhindi @zeemusiccompany A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Apr 11, 2019 at 1:35am PDT तारा के लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने करण को नसीहतें दे डाली। लोगों का कहना था कि हम इंडिया में रहते हैं और कोई भी इंसान कॉलेज अपनी प्रतिभा निखारने जाता है। आप जो कुछ भी दिखा रहे हैं, वह सामान्य नहीं है। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसे स्टूडेंट कौनसे कॉलेज में होते हैं। View this post on Instagram He’s got the ‘eye of the tiger’ & he’s not stopping at anything but the finish line. #SOTY2TrailerTomorrow @tigerjackieshroff @tarasutaria__ @ananyapanday @punitdmalhotra @apoorva1972 @dharmamovies @foxstarhindi @zeemusiccompany A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Apr 10, 2019 at 9:28pm PDT बता दें कि करण जौहर अक्सर अपनी ऐसी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन पर कई बार आरोप लग चुके हैं कि वे अपनी फिल्मों में अमीर भारतीयों और उनकी सपनीली दुनिया को बार-बार दिखाते हैं। करण ने कई बार इस बात पर सफाई भी दी है। उनका कहना है कि वे इस तरह के सिनेमा को ही बना सकते हैं और उनकी सेंसेबिलिटी अनुराग कश्यप और विशाल भारद्वाज जैसे डायरेक्टर्स से काफी अलग है। इसके पहले करण जौहर ने स्टूडेंट ऑफ दि इयर, जो 2012 में आई थी उसे डॉयरेक्ट किया था। इस फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। स्टूडेंट ऑफ दि इयर 2, 10 मई को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2GhzJK7
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2GhzJK7
via Latest News in Hindi
0 Comments