डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा जल्द ही वेब सीरीज में ​डेब्यू करने वाली हैं। वे जी5 की वेब सीरीज 'काफिर' में टीवी स्टार मोहित रैना के साथ नजर आने वाली हैं। उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही में  दीया मिर्जा ने मोहित रैना के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस फोटो में वे बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी।          View this post on Instagram                   First day of shoot with this mastikhor, kind soul @merainna! #BTS #Kaafir A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial) on Apr 9, 2019 at 8:11am PDT ​दीया मिर्जा और मोहित रैना की यह फोटो हिमाचल प्रदेश के कल्पा की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि  "First day of shoot with this mastikhor, kind soul @merainna! #BTS #Kaafir" ​दीया मिर्जा के फोटो पोस्ट करने के बाद एक्टर मोहित रैना ने इस फोटो को रीपोस्ट किया और लिखा "Wow what evaluation on Day 1.         View this post on Instagram                   Wow what evaluation on Day 1#repost @diamirzaofficial ・・・ First day of shoot with this mastikhor, kind soul @merainna! #BTS #Kaafir A post shared by Mohit Raina (@merainna) on Apr 9, 2019 at 9:15am PDT बता दें एक्ट्रेस दीया मिर्जा आखिरी बार रणबीर ​कपूर के साथ फिल्म संजू में नजर आई थीं। यह संजय दत्त की बायोपिक थी। फिल्म में एक्ट्रेस ने संजय की पत्नी का रोल निभाया था। वहीं मोहित रैना​ विकी कौशल के साथ फिल्म उरी: द सर्जीकल स्ट्राइक में नजर आए थे। वे छोटे पर्दे के फेमस शो महादेव से लाइम लाइट में आए थे। लोगों ने उनके किरदार को काफी सराहा था।   

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2X5o8TI
via Latest News in Hindi

0 Comments