जैसे ही मौसम बदलता है, स्किन केयर में भी बदलाव करना पड़ता है। अब जब गर्मियों का मौसम आ चुका है तो आप सभी ने अपनी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए कोई न कोई उपाय अवश्य किया होगा। लेकिन इस मौसम में बालों को भी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। तो चलिए जानते हैं कि गर्मी के मौसम में कैसे रखें बालों का ख्याल-


advertisement:


बालों में इस्तेमाल किए जाने वाले शैंपू और कंडीशनर हमेशा अपने हेयर टाइप के अनुसार ही चुनें। इससे गर्मी में भी आपके बालों का मॉइस्चर बना रहता है और वह फ्रिजिनेस से बचेंगे।

गर्मियों में स्कैल्प ज्यादा ऑइली हो जाता है। ऐसे में सप्ताह में तीन बार शैंपू करें। हैवी कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि इससे बाल जल्दी ऑइली हो जाएंगे साथ ही फ्रिजी भी बनेंगे। सिरम और स्मूदनिंग प्रॉडक्ट्स की जगह लाइट मॉइस्चर स्प्रे का इस्तेमाल करें।

बालों को भी सूरज से रक्षा की जरूरत पड़ती है। इसके लिए बॉडी की ही तरह बालों के लिए मार्केट में मिलने वाले स्पेशल सन्स्क्रीन स्प्रे का इस्तेमाल करें। इसके अतिरिक्त सूरज की तेज धूप से सिर व बालों की रक्षा करने के लिए बालों को स्कार्फ या हैट की मदद से जरूर ढकें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2UCezhw
via Latest News in Hindi

0 Comments