नई दिल्ली: सीएम योगी आये दिन धर्म और जाति को लेकर कोई ना ऐसा बयान दे देते हैं जिससे बहस जारी हो जाती है| अब उन्होंने फिर से एक बार मुसलमानों के हरे रंग को कांग्रेस का समर्थक बताया है| योगी ने कहा की राहुल गाँधी और कांग्रेस हरे रंग से पीड़ित हो चुके है और इसीलिए वो अमेठी से वायनाड चुनाव लड़ने के लिए गए हैं|


advertisement:


डरे हैं राहुल– राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह बुरी तरह से डरे हुए हैं, यही वजह है किक कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी से राहुल गांधी को भागना पड़ा| राहुल गांधी ने अमेठी की जनता के अनुरूप कोई काम नहीं किया है, यही वजह है कि उन्हें यहां से भागना पड़ा है| यहां पर चुनाव में हार के बाद भी स्मृति ईरानी, राहुल गांधी की तुलना में कई बार आई, इस बार अमेठी के लोगों की जनभावनाएं साथ हैं| एक बार फिर से अपने बयान को दोहराते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस तरह से मुस्लिम लीग कांग्रेस को गले लगा रही है, उससे लोगों के बीच बड़ा संदेश जा रहा है|

जाहिर है की अमेठी के अलावा वायनाड से लड़ने पर राहुल गाँधी को काफी आलोचनाएँ झेलनी पड़ रहीं हैं|




from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Ir24yN
via Latest News in Hindi

0 Comments