डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की फेमस जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कैमेस्ट्री तो जगजाहिर है। दोनों ही अपने प्यार को इजहार करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। कोई भी इवेंट हो या फिर सोशल मीडिया अक्सर दोनों एक दूसरे के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। हालही में रणवीर सिंह ने मुम्बई में अपना म्यूजिक लेबल इंकइंक लॉन्च किया। म्यूजिक लांच के मौके पर रणवीर ने दीपिका के बारे में बहुत ही प्यारी बात बताई। 

इस मौके पर रणवीर ने बताया कि दीपिका भी बहुत अच्छी सिंगर हैं, लेकिन वह सिर्फ मेरे लिए गाती हैं। अपने म्यूजिक लेबल लांच पर एक्टर ने बताया कि "हमारी कंपनी सीमित नहीं है कि कौन आ सकता है और हमारे साथ सहयोग कर सकता है। आपके जेंडर, ऐज और सोशल स्टैंडिग से कोई फर्क नहीं पड़ता। यदि आप एक कलाकार हैं और कुछ एक्सप्रेस करना चाहते हैं। हम आपके साथ सहयोग करना पसंद करेंगे। ये म्यूजिक के साथ ईमानदारी के बारे में है।" 

दीपिका ने भी सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के म्यूजिक रिकॉर्ड को पसंद किया था। दीपिका ने रणवीर के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा था। दीपिका इस समय मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग में बिजी हैं। हालही में फिल्म का पोस्टर का रिलीज हुआ। जिसे देखकर दीपिका को पहचानना मुश्किल है। दीपिका का लुक रोंगटे खड़े कर देने वाला है। फिल्म में दीपिका एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं, जिसके चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया गया। ये फिल्म लक्ष्मी अग्रवाल नामक पीड़ित महिला पर आधारित है। 

वहीं रणवीर सिंह फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म 1983 में हुए विश्वकप पर आधारित है। फिल्म के लिए रणवीर ने ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया है। रणवीर ने अपने कॅरियर की शुरूआत साल 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी। 



from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2U6rCIR
via Latest News in Hindi

0 Comments