फलों और सब्जियों को साफ करने के ये हैं 3 तरीके
जिन फलों और सब्जियों को हम सेहत बनाने के लिए खाते हैं उन्हें कई प्रकार की कृत्रिम खादों और कीट-नाशकों का प्रयोग करके उगाया जाता है. फसलों को नुकसान से बचाने के लिए किसान खेतों में कीट-नाशकों का छिड़काव करते हैं.
खेत से जब ये फल और सब्जियां बाजार पहुंचती हैं तो इनमें कीट-नाशकों को कुछ अंश चिपके ही रह जाते हैं. ये हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है. ये कीट-नाशक शरीर में जमा होने लगता है और शरीर में विषाक्त पदार्थ की मात्रा बढ़ती जाती है. इसके साथ ही हमारा इम्यून सिस्टम भी खराब हो जाता है.
नए घर में शिफ्ट होने से पहले कर लें ये 4 काम
ऐसे में सब्जियों की सफाई करना बहुत जरूरी हो जाता है. पर कुछ लोग गलत तरीके से सब्जियों की सफाई करते हैं जिसके चलते सब्जियों और फलों के पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं. इन तरीकों से फलों और सब्जियों को साफ करने से एक ओर जहां आप विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचे रहते हैं वहीं उनके पोषक तत्व भी नष्ट नहीं होते हैं.
- सिरके से करें सब्जी साफ
सिरका एक ऐसी चीज है सब्जियों और फलों में मौजूद कीटों को तो साफ करते ही है साथ ही कीट-नाशक को भी बेहतर तरीके से हटा देता है. एक बड़े बर्तन में पानी लेकर उसमें कुछ मात्रा में सिरका मिला लें. फलों और सब्जियों को उसमें डुबोकर रख दें. कुछ देर बाद उन्हें हल्के हाथों से मलकर बाहर निकाल लें. उसके बाद एक साफ बर्तन में उन्हें रखकर इस्तेमाल में लाएं.
ऐसे दें अपने घर को स्टाइलिश लुक
2. बेकिंग सोडा
सिरके के साथ ही बेकिंग सोडा से भी सब्जियों और फलों को साफ करना एक अच्छा उपाय है. पांच गिलास पानी में चार चम्मच बेकिंग सोडा डालकर फलों और सब्जियों को 15 मिनट के लिए इस मिश्रण में डुबो दें. इससे उनकी बाहरी त्वचा पर मौजूद सभी प्रकार की अशुद्धियां दूर हो जाएंगी.
इन आसान तरीकों से चमकाएं बर्तन और ज्वेलरी को
3. हल्दी के पानी से भी कर सकते हैं साफ
बेकिंग पाउडर और सिरके के अलावा आप हल्दी के घोल से भी फलों और सब्जियों को साफ कर सकते हैं. हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जिसकी वजह से हल्दी के घोल से फलों और सब्जियों को धोना बहुत ही अच्छा माना जाता है. इसके अलावा आप चाहें तो नमक के घोल से भी फलों और सब्जियों को साफ कर सकते हैं.
The post फलों और सब्जियों को साफ करने के ये हैं 3 तरीके appeared first on Grihshobha.
from Grihshobha http://bit.ly/2ZAPvXT
via Latest News in Hindi
0 Comments