नई दिल्‍ली। डिजिटल इमेजिंग मार्केट में धूम मचाने के उद्देश्‍य के साथ प्रीमियम स्‍मार्टफोन निर्माता हुवावे ने मंगलवार को अपनी पी30 सीरीज को भारत में लॉन्‍च किया। इस सीरीज के तहत कंपनी ने पी30 प्रो और पी30 लाइट स्‍मार्टफोन पेश किए हैं। पी30 प्रो प्रीमियम फोन है, जबकि पी30 लाइट मिड सेगमेंट फोन है। पी30 प्रो में दुनिया का पहला आरवाईवाईबी सेंसर दिया गया है। इसकी कीमत 71,990 रुपए है। वहीं पी30 लाइट को दो वेरिएंट में उतारा गया है। इसके 6जीबी रैम व 128जीबी मेमोरी वाले मॉडल की कीमत 22,990 रुपए और 4जीबी रैम व 128जीबी मेमोरी वाले मॉडल की कीमत 19,990 रुपए है। पी30 लाइट स्‍मार्टफोन मिडनाइट ब्‍लैक और पीकॉक ब्‍लू कलर में उपलब्‍ध होगा।

from India TV: paisa Feed http://bit.ly/2I9Se5e
via Latest News in Hindi

0 Comments