'भोविष्योतेर भूत' पर बैन लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार पर लगाया 20 लाख का जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर राजनीतिक व्यंग्य पर आधारित फिल्म 'भोविष्योतेर भूत' पर अप्रत्यक्ष प्रतिबंध लगाने के लिए 20 लाख का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को यह निर्देश भी दिया है कि सरकार उन सभी थियेटर मालिकों को हुए नुकसान की भी भरपाई करे, जो पिछले साल अनिक दत्त की फिल्म 'भोविष्योतेर भूत' की स्क्रीनिंग करने वाले थे और प्रतिबंध की वजह से नहीं कर पाए।from India TV: entertainment Feed http://bit.ly/2UxeYmj
via Latest News in Hindi
0 Comments