लोकसभा चुनाव 2019: पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा – ममता बनर्जी ने लोगों को नहीं उठाने दिया है योजनाओं का लाभ

PM मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य में 70 लाख से अधिक किसान परिवारों के विकास में बाधा पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के पिछले पांच साल के शासनकाल में पश्चिम बंगाल को छोड़कर देश ने विकास की नई रफ्तार हासिल कर ली है।
सर्जिकल स्ट्राइक हो, अंतरिक्ष में सैटेलाइट पर स्ट्राइक हो, महाशक्ति की तरफ बढते भारत के कदम को दुनिया स्वीकार करने लगी। डिजिटल इंडिया की रफ्तार हो कोलकाता से बनारस तक गंगा जी पर इन लैंड वॉटर वे का विस्तार हो। हर क्षेत्र में नए भारत की ठोस नीव तैयार हो रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं उठाने दिया है। उत्तरी बंगाल की समस्याओं का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सरकार जनजातीय समुदाय की समस्याओं को सुलझाने के साथ-साथ चाय बागान मजदूरों की मुसीबतों को दूर करने के लिए भी कार्य कर रही है। राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर मुद्दे पर श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि गैर कानूनी घुसपैठ के मामलों से कड़ाई से निपटा जाएगा।
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2D09gP9
via Latest News in Hindi
0 Comments