लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 91 सीटों पर मतदान जारी है। कई दिग्गज नेताओं ने भी वोट डाला है।


advertisement:


केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद से बीजेपी के उम्मीदवार जनरल वीके सिंह ने अपना वोट डाला। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत भी हल्‍द्वानी में सपरिवार वोट डालने पहुंचे।

हरिद्वार में बाबा रामदेव ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। आरएसएस प्रमुख मोहन भाहवत ने नागपुर सीट पर सबसे पहले मतदान किया।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। उत्तराखंड के देहरादून में पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमेश पोखरियाल निशंक ने अपना वोट डाल दिया है।



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2UrQV8i
via Latest News in Hindi

0 Comments