वॉशिंगटन। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वित्‍त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की आर्थिक विकास की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) पहले ही अपने अनुमानों में कटौती कर चुके हैं। आईएमएफ ने अपनी वर्ल्‍ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में 2019 (2019-20) के दौरान निवेश में निरंतर सुधार आने, मौद्रिक नीति के अधिक सरल होने की वजह से बढ़ते उपभोग और राजकोषीय नीति से पड़ने वाले कुछ असर की वजह से आर्थिक वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रह सकती है।

from India TV: paisa Feed http://bit.ly/2Icg4gv
via Latest News in Hindi

0 Comments