रेपो रेट कम होने के बाद SBI ने सस्ता किया होम लोन, तीन बैंकों ने MCLR में की 0.05% की कटौती
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इंडियन ओवरसीज बैंक ने मंगलवार को सभी अवधियों के कर्ज के लिए कोष की सीमांत लागत (एमसीएलआर) आधारित ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की है। इसके साथ ही एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दर में भी कटौती का ऐलान किया है। नई दरें 10 अप्रैल से प्रभावी होंगी। बैंकों का यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा पिछले हफ्ते अपनी द्वि मासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती के बाद सामने आया है।from India TV: paisa Feed http://bit.ly/2WWhmja
via Latest News in Hindi
0 Comments