गुजरात के 14 शेरों का झुंड एक साथ, वायरल हो रहा है वीडियो
अहमदाबाद। आपने रजीकांत की फिल्म का डायलॉग तो सुना होगा, जिसमें वो कहते हैं, मुन्ना, झुंड में तो सुअर आते हैं, शेर तो अकेला ही आता है। लेकिन जब हालात ठीक न हो तो शेरों को भी झुंड में ही आना पड़ता है, और वह भी 1-2 नहीं बल्कि पूरे 14 शेर। जीहां, इंडिया टीवी के एक व्यूअर ने गुजरात से एक वीडियो भेजा है जिसमें 14 शेरों के झुंड को एक साथ पानी पीते हुए देखा जा सकता है। यह घटना अमरेली के आबरडी और माणावाव के बीच किसी जगह का होने का अनुमान है, बताया जा रहा है कि गर्मी बहुत ज्यादा थी और तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था, ऐसे में 14 शेरों का झुंड पानी की तलाश में इस जगह पहुंच गया। from India TV: india Feed http://bit.ly/2IXuq4b
via Latest News in Hindi
0 Comments