वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान देश के 12 प्रमुख बंदरगाहों के माध्यम से 6,990.40 लाख टन माल की ढुलाई की गयी। यह वित्त वर्ष 2017-18 की तुलना में 2.90 प्रतिशत अधिक है। इंडियन पोर्ट्स एसोसिएशन (आईपीए) के आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2017-18 में इन 12 बंदरगाहों ने 6,793.70 लाख टन माल चढ़ाया और उतारा। यह 2016-17 की तुलना में 4.77 प्रतिशत अधिक रहा था। इन 12 बंदरगाहों में दीनदयाल (पुराना नाम कांडला), मुंबई, जेएनपीटी, मरमुगांव, न्यू मंगलोर, कोचिन, चेन्नई, कमराजार (पुराना नाम एन्नोर), वीओ चिंदबरनार, विशाखापत्तनम, पारादीप और कोलकाता (हल्दिया समेत) शामिल हैं।   एसोसिएशन ने कहा कि कोयला, कंटेनर्स, उर्वरक तथा पेट्रोलियम, तेल एवं लुब्रिकेंट समेत विभिन्न क्षेत्रों की मांग बढ़ने से माल ढुलाई बढ़ी है। कोकिंग कोयले की आवाजाही 14.25 प्रतिशत बढ़कर 575 लाख टन और बिजली संयंत्रों के कोयले की आवाजाही नौ प्रतिशत बढ़ी। तैयार उर्वरक की आवाजाही 9.69 प्रतिशत और कंटेनर्स की आवाजाही 8.84 प्रतिशत बढ़ी। 

from India TV: paisa Feed http://bit.ly/2I6HhBt
via Latest News in Hindi

0 Comments