ट्रंप के अधिकारी ने कहा, PM मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ भारत-अमेरिका का रिश्ता
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने भारत और अमेरिका के रिश्ते के लिहाज से एक बेहद ही महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समृद्ध हुए हैं। अधिकारी ने अपना नाम न ऊजागर करने की शर्त पर बात करते हुए उम्मीद जताई कि लोकसभा चुनावों के बाद यह संबंध और बेहतर होंगे। वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी कहा कि गत वर्ष नई दिल्ली में पहली बार हुई भारत-अमेरिका ‘टू प्लस टू’ वार्ता से संबंध बेहतर हुए हैं।from India TV: world Feed https://ift.tt/2CuR7IO
via Latest News in Hindi
0 Comments