चीन: केमिकल प्लांट में विस्फोट से 44 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
नानजिंग: चीन के जिआंग्सू प्रांत के यानचेंग में गुरुवार दोपहर बाद औद्योगिक पार्क में हुए विस्फोट में मरने वालों की तादाद बढ़कर 44 हो गई है। बचाव मुख्यालय द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 90 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बचाव मुख्यालय ने बताया कि अस्पतालों में कुल 640 लोगों का चिकित्सकीय इलाज चल रहा है। इसमें से 32 लोगों की हालत अभी भी गंभीर है और 58 अन्य को गंभीर चोटें आईं है।from India TV: world Feed https://ift.tt/2URRft6
via Latest News in Hindi
0 Comments