बागुज: सीरिया में अमेरिका समर्थित विद्रोही गुटों ने पूर्वी सीरिया के बागुज गांव में इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले आखिरी इलाके को मुक्त कराने के साथ ही आतंकवादी समूह पर जीत की शनिवार को घोषणा कर दी। कुर्द नेतृत्व वाले सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज के प्रवक्ता मुस्तफा बाली ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बागुज मुक्त हो गया और IS के खिलाफ सैन्य जीत हासिल कर ली गई।’’ बागुज में IS के कब्जे वाले इलाके को मुक्त कराने के साथ ही आतंकवादियों के स्वयंभू खलीफा का अंत हो गया है।

from India TV: world Feed https://ift.tt/2HC59wn
via Latest News in Hindi

0 Comments