कश्मीर को भारत से अलग बताने पर Facebook ने मांगी माफी, कहा- हमसे भूल हुई
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कश्मीर को भारत से अलग बताने की भूल को लेकर बुधवार को माफी मांगी। सोशल मीडिया मंच ने अपने ब्लॉग पोस्ट में भारत और कुछ अन्य देशों के साथ-साथ कश्मीर का जिक्र अलग से किया था। आपको बता दें कि न्यूज एजेंसी IANS की एक खबर में बताया गया था कि फेसबुक ने कश्मीर को भारत से अलग बताकर देश की अखंडता का उल्लंघन किया है। इसके बाद अब फेसबुक ने ब्लॉग पोस्ट से कश्मीर का संदर्भ हटा दिया।from India TV: tech Feed https://ift.tt/2FCwqv9
via Latest News in Hindi
0 Comments