Election 2019: पहले चरण के लिए नामांकन का आखिरी दिन, गडकरी ने भरा पर्चा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। लोकसभा के पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की कुल 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा क्षेत्र में अपना नामांकन दाखिल कराने पहुंचे। गडकरी के अलावा राजबब्बर (सीकरी), जनरल वीके सिंह (गाजियाबाद), हेमा मालिनी (मथुरा), नसीमुद्दीन सिद्दीकी (बिजनौर) और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा समेत कई बड़े नाम पर्चा दाखिल करेंगे।
गौरतलब है कि पहले चरण में उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई बड़े राज्यों में मतदान होना है. इनमें आंध्र प्रदेश 25, अरुणाचल 2, असम 5, बिहार 4, छत्तीसगढ़ 1, जम्मू-कश्मीर 2, महाराष्ट्र 7, मणिपुर 1, मेघालय 2, मिजोरम 1, नागालैंड 1, ओडिशा 4, सिक्किम 1, तेलंगाना 17, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, उत्तराखंड 5, पश्चिम बंगाल 2, अंडमान निकोबार 1 , लक्षद्वीप 1 सीटों पर मतदान होना है।
नामांकन के लिए पहुंचे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2V0WVAU
via Latest News in Hindi
0 Comments