बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान फिल्म ‘जीरो’ के बाद अब प्रसिद्द फिल्म डायरेक्टर श्रीराम राघवन के साथ काम कर सकते हैं। बता दें, फिल्म डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने हाल ही आयुष्मान की फिल्म ‘अंधाधुन’ निर्देशित की थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर दर्शकों को बहुत लुभाया।


advertisement:


फिर एक बार दर्शक अब श्रीराम राघवन की फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक है| बताया जा रहा है कि शाहरुख़ खान निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम कर सकते है| हाल ही में श्रीराम राघवन ने कहा कि ‘अभी तक मैंने कोई स्क्रिप्ट तैयार नहीं की है। मैं अभी केवल शाहरुख खान से मिला हूं। उन्हें मेरी फिल्म ‘अंधाधुन’ काफी पसंद आई थी और उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। हमने आपस में बात की और कहा कि अगर मेरे पास अच्छी स्क्रिप्ट होगी तो मैं उनके पास जरूर आऊंगा।’

बता दें, श्रीराम राघवन की आगामी फिल्म परमवीर चक्र अरुण खेतपाल के जीवन पर आधारित बॉयोपिक है जिसका टाइटल “अरुण” रखा गया है|



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2WsNbA2
via Latest News in Hindi

0 Comments