फातिमा सना शेख ने खान त्रिमूर्ति को बताया फिल्म इंडस्ट्री का आखिरी सुपरस्टार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री फातिमा सना शेख खान त्रिमूर्ति को फिल्म इंडस्ट्री का आखिरी सुपरस्टार मानती है। आमिर खान के साथ फिल्म दंगल और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में काम कर चुकीं अभिनेत्री फातिमा सना शेख का यह कहना है कि बॉलीवुड के तीन खान इंडस्ट्री के आखिरी सुपरस्टार होंगे। फातिमा ने कहा, ‘‘सुपरस्टार्स वाला युग बहुत पहले खत्म हो चुका।
फातिमा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दिमाग पर सिर्फ अभिनय था, जो एक वजह जिसके चलते मैं हर ऑडीशन में जाती थी वो ये होती थी कि मुझे कैमरा के सामने परफॉर्म करने का मौका मिलता था, भले ही सेटअप छोटा क्यों न हो। दंगल से पहले कभी भी मुझे खुद अपने लिए प्रोजेक्ट चुनने का मौका नहीं मिला था।
फातिमा ने कहा कि कोई ऐसा नियम नहीं है जो सभी पर लागू होता हो, लेकिन अब नेटफ्लिक्स और अमेजन के चलते हमारे पास विकल्प रहते हैं। अलग-अलग माध्यमों के होने से हमें ज्यादा विकल्प मिल जाते हैं। जहां मैं पहुंचना चाहती हूं वहां तक पहुंचने के लिए शायद मुझे दो या छह साल लग जाएंगे, लेकिन मुझे खुशी है कि कम से कम मैं सफर तय कर रही हूं।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2TGkii5
via Latest News in Hindi
0 Comments