नई दिल्ली: आप अब नाव से दिल्ली से आगरा जा सकते है। जी हां आप इसे मजाक समझ रहे होंगे, लेकिन आपको बता दूं कि जल्द ही यह सपना भी पूरा होने वाला है। अब दिल्ली से आगरा ताजमहल का दीदार आप नाव से सवारी करते हुए कर सकते है। दरअसल सरकार जल मार्गो को विकसित करके इस क्षेत्र में जल पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना बना रही है। इतना ही नहीं नाव का यह सफर दिल्ली से आगरा होते हुए प्रयागराज तक ले जाने की प्लानिंग है। चौक गए न लेकिन यह सौ प्रतिशत सच है।

from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/2U3gWK4
via Latest News in Hindi

0 Comments