डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपने पति ​अभिषेक बच्चन के साथ गोवा में कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। उनकी गोवा हॉलीडे की तस्वीरें इस समय खूब वायरल हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे फिर से मां बनने वाली हैं। 

उनकी यह तस्वीर गोवा के बीच किनारे की है। जहां वे एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन का बेबी बंप नजर आ रहा है। जिसके चलते यह कहा जा रहा है कि शायद वे मां बनने वाली हैं। खैर, इस बात की पुष्टि तो ऐश्वर्या ही करेंगी कि वे दुबारा मां बनने वाली हैं या नहीं। अगर यह बात सच हुई तो बच्चन परिवार का घर एक बार फिर किलकारियों से गूंजेगा। 

लोगों ने जब से उनकी इस तस्वीर को देखा है तब से इसे देखकर काफी उत्तसाहित हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने कहा कि अराध्या के बाद वे उनका एक और बच्चा देखना चाहते हैं। ऐश्वर्या राय और अ​भिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी। उसके बाद 2011 में उन्होंने बेटी अराध्या को जन्म दिया था। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके पहले वे अपनी फोटोशूट को लेकर चर्चा में थी। कतर की राजधानी दोहा में उन्होंने एक फोटोशूट करवाया था। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट में वे बला की खूबसूरत लग रही थी। रेड कलर का शॉर्ट कुर्ता और दुपट्टा उन पर बेहद अट्रैक्टिव लग रहा था। अपने फैन्स के लिए ऐश्वर्या ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जो काफी वायरल हुई थी। ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कलर का शरारा पहना है, जिसके कुर्ते पर हैवी सिल्वर एम्ब्रॉयडी की गई है। ये ट्रैडिशनल अटायर एक्ट्रेस पर काफी जम रहा था।



from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2UReSC2
via Latest News in Hindi

0 Comments