फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: फिल्म राजी ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में फिल्म राजी का जलवा रहा। इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। साथ ही फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। दूसरी ओर रणबीर कपूर ने भी अपनी फिल्म संजू के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। आलिया ने इस अवॉर्ड को पाने के बाद सबके सामने रणबीर को लेकर अपने दिल की बात बयां कर दी।
अवार्ड जीतने के बाद जब आलिया से पूछा गया कि साल की दो बेहतरीन परफॉर्मेंस आपको किसकी लगी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए दोनों बार रणबीर का नाम लिया।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2HTeCPh
via Latest News in Hindi
0 Comments