आलिया की निजी जिंदगी पर बात करना पसंद नहीं: सोनी राजदान
नई दिल्ली: अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां व दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी की निजी जिंदगी के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करना पसंद नहीं है।यह पूछे जाने पर कि वह अभिनेता रणबीर कपूर के साथ आलिया के रिश्ते के बारे में मीडिया के सवालों का सामना कैसे करती हैं तो सोनी ने आईएएनएस से कहा, "देखिए, सभी चीजों के बारे में उनके सभी प्रशंसकों द्वारा पूछना ठीक है, लेकिन मैं आलिया की मां हूं। मैं वास्तव में अपनी बेटी के निजी जीवन के बारे में बात नहीं करना चाहती। मैं चाहती हूं कि वह खुश रहे और वह जो कुछ भी करे, उसके लिए मेरा प्यार और आशीर्वाद है, इसके अलावा मैं चाहती हूं कि वह अपने जीवन को उसी तरह से जिए जैसा वह चाहती है।"from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2I1JwVF
via Latest News in Hindi
0 Comments