क्रिकेटर गौतम गंभीर अब BJP में शामिल हो गए हैं। गंभीर देश के राजनीतिक मुद्दों पर लगातार अपने विचार रखते हैं। गौतम गंभीर ने वित्त मंत्री अरुण जेटली और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली। खबरों के अनुसार गंभीर नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं।


advertisement:


बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद गौतम गंभीर का कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुए हैं। गंभीर ने कहा – देश के लिए कुछ करने का मौका देने के लिए मैं बीजेपी का शुक्रगुजार हूं। पार्टी जो भी आदेश देगी, उसका पालन करूंगा।



from खेल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2HzdQb0
via Latest News in Hindi

0 Comments