पहले एक ने रैड लाइट जंप की,पीछे से 5 और ने की।


advertisement:


पुलिस ने पहले को छोड़कर सभी का चालान काटा।

बाकियों ने पूछा: “इसे क्यों छोड दिया?”

इंस्पेक्टर:यह हमारा ही आदमी है ये वापस जाएगा
रैड लाइट जंप करेगा और तुम जैसे 4-5 को फिर फंसवाएगा।
हमें भी टार्गेट पूरे करने होते हैं।।

एक आदमी ने भगवान से पूछा – कि आपके लिए करोड़ों साल कितने होते हैं ?

भगवान – एक सेकंड के बराबर

आदमी – और करोड़ों रूपये ?

भगवान – एक फूटी कौड़ी के बराबर

आदमी – तो क्या,आप मुझे एक फूटी कौड़ी दे सकते हैं ?

भगवान – क्यों नहीं , रुक एक सेकंड…

अकबर ने बीरबल से तीन नये सवाल पूछे

और कहा तीनों का जबाब एक ही होना चाहिये …

“दूध क्यों उफन जाता है ?
पानी क्यों बह जाता है ?
सब्जी क्यों जल जाती है ?”

बीरबल ने जवाब दिया …..

“व्हाटसअप चालू होने की वजह से”…” 😀



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2uq7h1H
via Latest News in Hindi

0 Comments