यह तो हम सभी जानते हैं कि अंडा सेहत के लिए अच्छा होता है और यही कारण है कि अधिकतर लोग नाश्ते में अंडा बनाकर खाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को चीज़ ऑमलेट बेहद पसंद होता है। अगर आपकी गिनती भी ऐसे ही लोगों में होते हैं तो अब संभल जाइए। क्योंकि आपका यह शौक आपको काफी महंगा पड़ सकता है। चीज़ ऑमलेट खाने से दिल पर बेहद बुरा असर पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-


advertisement:


एक शोध में सामने आया है कि अंडे में कोलेस्ट्रॉल का लेवल सबसे ज्यादा होता है ऐसे में अंडे में किसी प्रकार की अन्य कोलेस्ट्रॉल वाली चीजों के मिलाने से वह ह्रदय की बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है।

कई शोधों के अनुसार अंडे की जर्दी में 186 मिलीग्राम के आसपास कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। अंडे को अन्य कोलेस्ट्रॉल वाले खाद्य पदार्थ के साथ बनाते हैं तो उसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा और बढ़ जाती है। डाइट में हमेशा कम कोलेस्ट्रॉल वाले फूड का ही सेवन करना चाहिए। जो लोग कम कोलेस्ट्रॉल वाले फूड का सेवन करते हैं उनमें हार्ट रोग की संभावना कम होती है।

हार्ट डिजीज से बचने के लिए बिना जर्दी वाला अंडा ही खाएं। कई लोगों को अंडे की जर्दी खाना अच्छा लगता है तो इसे सीमित मात्रा में खाएं। इससे कोलेस्ट्राल लेवल नहीं बढ़ेगा और न ही हार्ट से संबंधित कोई समस्या होगी।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UPHj3c
via Latest News in Hindi

0 Comments