यह बात तो हम सभी जानते हैं कि व्यक्ति का स्वस्थ जीवन जीने के लिए उसके प्रतिरक्षा तंत्र का मजबूत होना बेहद आवश्यक है। दरअसल, जब व्यक्ति का इम्युन सिस्टम मजबूत होता है तो उसके शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति काफी अधिक हो जाती है। जिससे जल्द ही किसी बीमारी का प्रभाव उस पर नहीं होता। अगर आप भी अपने शरीर के इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपनी डाइट मंे इन चीजों को अवश्य शामिल करें-


advertisement:


अदरक को डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। दरअसल, इसमंे एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो मोटापा, हृदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसमें बीटा कैरोटीन और कैप्साइसिन जैसे प्रतिरक्षा प्रणाली सहायक यौगिक भी शामिल हैं।

नींबू में विटामिन सी के अतिरिक्जत बायो फ्लेवोनोइड्स नामक यौगिक होते हैं, जो कैंसर पैदा करने वाले मुक्त कणों को मारते हैं। इसलिए अपने भोजन में लेमन जूस का सेवन करें और सर्दी व अन्य संक्रमणों से खुद को बचाएं।

यह तो आपने सुना ही है कि एन एप्पल इन ए डे, कीप्स द डाॅक्टर अवे। अब अध्ययन से भी यह बात साबित हुई है कि जो लोग रोजाना एक सेब खाते हैं वे कम प्रिस्क्रिप्शन दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। और नियमित रूप से सेब खाने वाले लोगों में अस्थमा की शिकायत कम होती है। सेब में फाइबर भी अधिक होता है, जो संक्रमण के दौरान सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2YdjUuJ
via Latest News in Hindi

0 Comments