आज के युग में प्लास्टिक के बर्तन लोगों द्वारा काफी पसंद किए जा रहे है। वैसे भी प्लास्टिक के बर्तन कई तरह के कलर्स व डिजाइन में अवेलेबल हैं, जो किचन तो काफी ट्रेंडी बनाते हैं। लेकिन अगर इनका प्रतिदिन इस्तेमाल किया जाए तो इनमें कई बार महक भी रह जाती है। इतना ही नहीं इसमें लगे जिद्दी दाग बहुत बुरे लगते हैं। तो चलिए आज हम आपको प्लास्टिक के बर्तनों से जिद्दी दाग व महक से छुटकारा दिलाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं-


advertisement:


बेकिंग सोडा बर्तनों को चमकाने और महकाने का एक आसान व असरदार उपाय है। इसके लिए आप एक बाल्टी में गर्म पानी भर लें और इसमें तीन तीन चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब अपने प्लास्टिक के बर्तनों को इसमें डालकर रख दे। ध्यान रहे आपके बर्तन पूरी तरह इसमें डूब जाए। आधे घंटे बाद इन बर्तनों को स्क्रब से रगड़कर साफ पानी से धो लें।

अगर आपके पास सिरका है तो आप उसकी मदद से भी प्लास्टिक के बर्तन से दाग और महक को आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए आपको पानी में सिरके को मिलाकर बर्तन पर डाल कर कुछ देर के लिए छोड़ना होगा। कुछ देर बाद इसे स्क्रब से रगड़कर साफ करें। ऐसा करने से आपके बर्तन से बदबू भी चली जाएगी और साथ ही यह चमकदार भी लगेगा।

आपको शायद पता न हो लेकिन बदबूदार प्लास्टिक के बर्तनों को साफ करने में कॉफी भी आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए कॉफी पाउडर को बर्तन पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद बर्तन को रगड़ें। ऐसा करने से आपके बर्तन चमक उठेंगे और उनमें से आने वाली गंदी स्मेल भी दूर हो जाएगी।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UOO3hX
via Latest News in Hindi

0 Comments