आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर अमरीका का बड़ा बयान

अमरीका ने कहा है कि पाकिस्तान को बचाने की जिम्मेदारी चीन की नहीं है और उसे पाकिस्तान की धरती से आतंकी गतिविधियां चला रहे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का साथ देना चाहिए।
ट्रम्प प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित करने के मामले में चीन के अवरोध उत्पन्न करने पर निराशा व्यक्त की है। अधिकारी ने कहा कि क्षेत्रीय स्थिरता और शांति स्थापित करने में चीन और अमरीका के साझा हित हैं। सुरक्षा परिषद में मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकी घोषित करने में नाकामी से इन हितों को नुकसान पहुंचेगा।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2TkGU7u
via Latest News in Hindi
0 Comments