डॉ. हर्षवर्धन ने आप नेताओं पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
नई दिल्ली : चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के सांसद और केन्द्रीय मंत्री डाॅ हर्षवर्धन ने आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह पर झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर सरासर गलत आरोप लगाया है कि मुझे रानीबाग में रैली करने दी गई और केजरीवाल को मना कर दिया गया।
डॉ हर्षवर्धन ने कहा अरविंद केजरीवाल ने रानीबाग में रैली करने की अनुमति दिल्ली पुलिस से मांगी थी, जिसे पुलिस ने स्वीकार नहीं किया इसीलिए अरविंद केजरीवाल को रैली करने की अनुमति नहीं दी। आप को रैली की अनुमति न देने के पीछे दिल्ली पुलिस के जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारी ने कारण बताया कि आप ने रानीबाग के जिस छोटे स्थान पर रैली करने की अनुमति मांगी थी।
वहां केवल 300 आदमी ही खड़े हो सकते हैं जब कि पार्टी ने दिल्ली पुलिस के पास जो आवेदन दिया था उसमें साफ लिखा है कि रैली में दो हजार आदमी एकत्र होंगे। आप को दिल्ली पुलिस ने रैली के लिए वैकल्पिक स्थान चुनने को कहा था ताकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था संभालने में दिल्ली पुलिस मदद हो सके। उसके बाद आप ने पुलिस को कोई जवाब नहीं दिया।
तो अनंतकाल तक पीएम रहेंगे मोदी : केजरीवाल
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2JENINy
via Latest News in Hindi
0 Comments