भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का ट्रेलर रिलीज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभा रहे विवेक ओबेरॉय की एक्टिंग भी अच्छी लग रही है. इस पूरे ट्रेलर में पीएम मोदी की देश भक्ति देखने को मिल रही है और उनके पूरे जीवन के संघर्ष को दिखाया जा रहा है. ट्रेलर में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी के किरदार की भी झलक देखने को मिल रही है.


advertisement:


ट्रेलर की शुरूआत कश्मीर के मुद्दे से होती है और इसमें फिर मोदी-मोदी की गूंजे सुनाई देती है. इसके बाद उनके बचपन और जीवन के संघर्ष को भी दिखाया जा रहा है. इतना ही देश के प्रति उनके जज्बे को भी दिखाया गया है और पीएम मोदी के किरदार में विवेक ओबेरॉय पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि आपने बलिदान देखा है अब बदला देखिए. पूरे ट्रेलर में आप पीएम मोदी की जयजय कार भी सुन सकते हैं और इसमें अमित शाह की भी झलक दिखाई गई है.

ओमंग कुमार के निर्देशन में बन रही पीएम मोदी बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी, 5 अप्रैल को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह फिल्म पहले 12 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को बदल दिया गया. इस फिल्म में विवेक के पिता और बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर सुरेश ओबेरॉय भी नजर आएंगे. सुरेश ओबेरॉय का किरदार काल्पनिक बताया जा रहा है. हालांकि वह एक तरह से महत्वपूर्ण रोल में दिखेंगे. सुरेश ओबेरॉय और संदीप सिंह इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2JxCHh3
via Latest News in Hindi

0 Comments