2002 की सुपरहिट थ्रीलर फिल्म आंखें जिसमें अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, परेश रावल, अर्जुन रामपाल थे इस फिल्म की कहानी तीन अंधों की थी जो बैंक से करोड़ों की चोरी करते हैं। अब इस फिल्म को लेकर यह रिपोर्ट आ रही है कि इस फिल्म के डॉयरेक्टर अनीस बज्मी जल्द ही इस फिल्म का सिक्वल बनाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम होगा 'आंखें 2'। अनीस ने इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को पहले ही साइन कर लिया है और अब इस फिल्म के दूसरे कास्ट के लिए बात चल रही है जिसमें फिलहाल सैफ अली खान का नाम सामने आ रहा है। फिल्म में इस बार जैकलीन फर्नांडिस भी हो सकती हैं।

from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2uCvaDe
via Latest News in Hindi

0 Comments