अपने जमाने की सुपरस्टार मीना कुमारी का असली नाम महजबीं बानो था। मीना कुमारी का बचपन से लेकर जवानी दुखों से भरा रहा इसलिए इन्हें ट्रेजडी क्वीन भी कहा जाने लगा। नेम, फेम, शोहरात पैसा होने के बावजूद भी मीना कुमारी कभी अपनी पर्सनल जिंदगी में खुश नहीं रहीं। मीना कुमारी की मौत 39 साल में ही  हो गई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस में ही उन्होंने 100 फिल्में कर चुकी थीं जिसकी वजह से वह सुपरस्टार बन गईं थी। अगर मीना कुमारी की फिल्मों की बात करें तो उन्हें दुखी और सैड फिल्मों के लिए जाता है। मीना की फिल्म बैजू बावरा, दायरा, दो बीघा ज़मीन और परिणीता इन सभी फिल्मों में अगर मीना का रोल देख लें तो वह काफी दुखदायी है। इसलिए मीना कुमारी को भारतीय सिनेमा की ट्रैजेडी क्वीन भी कहा जाता है। अभिनेत्री होने के साथ-साथ मीना कुमारी एक उम्दा शायारा एवम् पार्श्वगायिका भी थीं। इन्होंने वर्ष 1939 से 1972 तक फ़िल्मी पर्दे पर काम किया।

from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2I2IPM2
via Latest News in Hindi

0 Comments