स्मार्टफोन मेकर कंपनी लेनोवो की स्वामित्व कंपनी मोटोरोला भारत में अपना मोटो जी7 स्मार्टफोन आज पेश करेगी। इससे पहले कंपनी अपना मोटो जी7 पावर फोन लॉन्च कर चुकी है | भारत में मोटो जी7 की कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।


advertisement:


मोटो जी7 में डुअल-सिम स्लॉट दिया जा सकता है| इस फोन में 6.24 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2270 पिक्सल) मैक्स विज़न डिस्प्ले और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 हो सकता है। यह फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर को सपोर्ट करता है। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। यह फोन 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट कर सकता है| यह फोन 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है|

कैमरे के लिए इस फोन में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा हो सकता है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा।

कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी फीचर्स हो सकते हैं|



from टेक्नोलॉजी – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ylvq7q
via Latest News in Hindi

0 Comments