प्रमुख समाचार (25/03/2019)

भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ ‘चिनूक’ हेलीकॉप्टर


advertisement:


भारतीय वायुसेना में आज ‘चिनूक’ हेलीकॉप्टर शामिल हो गया। अमेरिका ने इसी हेलीकॉप्टर की मदद से ओसामा बिन लादेन का खात्मा किया था। अमेरिकी कंपनी बोइंग द्वारा बनाए गए चार चिनूक सीएच-47आई हेलीकॉप्टर भारत आए हैं।इसमें एकीकृत डिजिटल कॉकपिट मैनेजमेंट सिस्टम है। इसमें कॉमन एविएशन आर्किटेक्चर कॉकपिट और एडवांस्ड कॉकपिट जैसी विशेषताएं हैं। इस हेलिकॉप्टर में गोला बारूद, हथियार के अलावा सैनिक भी जा सकते हैं और इसे रडार से पकड़ पाना मुश्किल है।

पीएम मोदी ने की वोट डालने के लिए प्रेरित करने की अपील

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्‍या में मतदान की अपील की है।मोदी ने ट्वीट कर के देशभर के मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे अपने परिवार और मित्रोंसे भी रिकॉर्ड संख्‍या में वोट डालने को कहें। उन्‍होंने कहा कि इसका राष्‍ट्र के भविष्‍यपर सकारात्‍मक प्रभाव होगा। PM मोदी ने खेलकूद, मीडिया और बॉलीवुड से भी मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

कई नेताओं ने दाखिल किया नामांकन

मशहूर फिल्म अभिनेत्री औऱ भाजपा नेता हेमा मालिनी ने आज मथुरा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। आज ही अन्य भाजपा प्रत्याशियों ने भी अपने पर्चे दाखिल किये जिनमें ग़ाजियाबाद से जनरल वीके सिंह, बिजनौर से कुंवर भारतेन्दु, बाग़पत से सत्यपाल सिंह, मुज़फ्फरनगर से संजीव बालियान औऱ आगरा से एसपी सिंह बघेल शामिल हैं। राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख अजीत सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी ने भी मुजफ्फरनगर औऱ बागपत सीटों से नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशियों बिजनौर से नसीमुद्दीन सिद्दीकी और नगीना से ओमवती ने भी अपने-अपने पर्चे दाखिल किए।

पूर्व प्रधानमंत्री एच0 डी0 देवेगौड़ा ने भरा अपना नामांकन पत्र

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल एस नेता एच0 डी0 देवेगौड़ा ने आज तुमकुरू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र भरा। सीट बटवारे के अन्‍तर्गत कांग्रेस 20 सीटों पर और जे डी एस आठ निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रही है।

बीजेपी ने ओडीसा में लोकसभा चुनाव के लिए जारी की दो और उम्‍मीदवारों की सूची

भारतीय जनता पार्टी ने ओडीसा में लोकसभा चुनाव के लिए दो और उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है। पूर्व सांसद खरबेला स्‍वायन को कंधमाल निर्वाचन क्षेत्र से, जबकि भाजपा में कल शामिल हुए पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश मिश्रा को कटक निर्वाचन क्षेत्र से उम्‍मीदवार बनाया गया है।

असम में तीन लोकसभा की सीटों पर चुनाव लड़ेगी

ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट- एआईयूडीएफ ने आज घोषणा की है कि वह असम में केवल तीन लोकसभा की सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले पार्टी ने तीन उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

दिल्ली में 2 दिन में शुरू होगा 18,000 घरों का रजिस्ट्रेशन

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) एक बार फिर सस्ते घर की स्कीम लेकर आया है। डीडीए के 18,000 नए फ्लैट की बिक्री की स्कीम 25 मार्च से शुरू हो रही है जिसे लॉन्च होने में सिर्फ दो दिन बचे हैं jis के तहत वसंत कुंज और नरेला में फ्लैट की बिक्री की जाएगी। इस स्कीम में एक, दो और तीन कमरे वाले घर हैं। जानकारी डीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

जयललिता की बायोपिक करेगी कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कगना रनौत, जहाँ एक तरफ अपना 32व़ा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, वही दुसरी तरफ खबर आई हैं की मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी में लक्ष्मी बाई का किरदार निभाने के बाद कंगना अब एक और बायोपिक में नजर आएँगी. कंगना की अगली बायोपिक तमिलनाडु की पूर्व दिवगंत मुख्य मंत्री और अभिनेत्री जयललिता पर बेस्ड होगी. इस फिल्म का नाम तमिल में थलाइवी होगा और हिंदी में जाया होगा.

विवादों में घिर गई पीएम मोदी पर बन रही फिल्म, जावेद अख़्तर ने कहा- नहीं लिखा कोई गीत

पीएम नरेंद्र मोदी पर बन रही फिल्म के आने के पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के पोस्टर में फिल्म से जुड़े प्रमुख लोगों को क्रेडिट दिया गया है। इसमें ऐसे दो लोगों का नाम है जिनका दावा है कि उनका इस फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है। यह हैं जावेद अख़्तर और गीतकार समीर अंजान जिन्होंने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुवात नदीम -श्रवण के साथ टीम बना कर की थी।जावेद अख़्तर ने ट्वीट किया था, ‘पोस्टर पर अपना नाम देखकर मैं दंग हूं। मैंने इस फिल्म के लिए कोई गीत नहीं लिखा है।

आईपीएल 2019 : दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया

दिल्ली ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 37 रन से शिकस्त दी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। पंत ने अपनी 27 गेंदों की पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए। शिखर धवन ने 43 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की तरफ से मिशेल मैक्लेनघन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। 



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2TTROWZ
via Latest News in Hindi

0 Comments