प्रमुख समाचार (23/03/2019)

सेना का मनोबल गिराने वाला है पित्रोदा का बयान: अमित शाह


advertisement:


भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष अमित शाह ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस को अपना रूख स्‍पष्‍ट करने को कहा है। अमित शाह ने यह भी कहा कि वायु सेना की कार्रवाई पर पित्रोदा का बयान सेना का मनोबल गिराने वाला है।

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में एनडीए के 39 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में एनडीए के 39 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। खगड़िया सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान अभी बाकि है जो एलजेपी की सीट है।

पटना साहिब से शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का टिकट कटा, रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए पटना साहिब से शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का टिकट काट दिया है। इस बार रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे।

चुनाव नहीं लड़ रहा हूं और ना ही किसी पार्टी के लिए प्रचार कर रहा हूँ: सलमान

अभिनेता सलमान खान ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही गई थी. उन्होंने कहा कि वे किसी राजनीतिक पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी नहीं कर रहे.
सलमान खान ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं और ना ही किसी राजनीतिक पार्टी के लिए प्रचार कर रहा हूँ”.

कांग्रेस ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए 35 उम्मीदवारों की 7वीं सूची

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 35 उम्मीदवारों की 7वीं सूची जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ से चार, जम्मू कश्मीर से तीन, महाराष्ट्र से पांच, ओडिशा से दो, तमिलनाडु से आठ, उत्तर प्रदेश से नौ, त्रिपुरा से दो और पुद्दुचेरी तथा तेलंगाना से एक-एक उम्मीदवार शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव 2019: BJP ने जारी की 36 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

BJP ने लोकसभा चुनाव के लिये छत्तीस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में आंध्र प्रदेश के लिये 23 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं जहां पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है। सूची में महाराष्ट्र के लिए छह और ओड़िसा के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम भी हैं।

पूर्व न्यायाधीश न्‍यायमूर्ति पिनाकी घोष ने ली देश के पहले लोकपाल अध्‍यक्ष पद की शपथ

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन में आज आयोजित एक सादे समारोह में न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष को लोकपाल अध्यक्ष के पद की शपथ दिलाई। उच्‍चतम न्‍यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्‍यायमूर्ति घोष को 19 मार्च को देश के पहले भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।

लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा

लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में बिहार के सीटों का बंटवारा हो गया है। राजद 20, कांग्रेस 9 और रालोसपा 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे तथा जीतनराम मांझी की ‘हम’ पार्टी को 3 सीटें दी गई हैं।
मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी को 3 सीटें दी गई हैं। सीपीआई माले को राजद के कोटे से एक सीट दी गई है। शरद यादव आरजेडी के चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़ेंगे।

लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी तरीके से हुई मौत पर से पर्दा उठाएगी “ताशकंद फाइल्स”

भारत के दुसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी मौत पर बनी फिल्म, दा ताशकंद फाइल्स फिल्म्मी जगत में धमाका करने को तैयार हैं, और फिल्म निर्माता ने मिथुन चक्रवती और श्वेता बासु का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया हैं. द ताशकंद फाइल्स भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी तरीके से हुई डेथ पर पर्दा उठाएगी. 

महिला क्रिकेट: स्‍मृति मंधाना और झूलन गोस्‍वामी शीर्ष पर

अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिेकेट परिषद् -आईसीसी की महिला खिलाडि़यों की एक दिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में बल्‍लेबाज स्‍मृति मंधाना और गेंदबाज झूलन गोस्‍वामी शीर्ष पर बनी हुई हैं। कप्‍तान मिताली राज बल्‍लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्‍थान पर हैं।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2umw8nf
via Latest News in Hindi

0 Comments