सेहत के लिए होता है बहुत फायदेमंद आक का पौधा, जानिए कैसे

आक का पौधा पूजा में इस्तेमाल होने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके फूल-पत्तियों का इस्तेमाल अस्थमा, डायबिटीज, कुष्ठ रोग और बवासीर जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। आज हम आपको बताएंगे किस तरह इस पौधे के फूल, पत्ते का इस्तेमाल करके आप बड़ी-बड़ी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।
अगर आप अस्थमा की प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते है तो इसके फूलों को सूखा कर रोजाना इसके चूर्ण का सेवन करें। इसके सेवन से आप अस्थमा, फेफडों के रोग और शरीर की कमजोरी जैसी प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।
सर्दियों में अक्सर स्किन में एलर्जी या रूखेपन की प्रॉब्लम हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए इसकी जड़ को जला लें। इसकी राख को कड़वे तेल में मिलाकर खुजली वाली जगह पर लगाने से खुजली की परेशानी दूर हो जाएगी।
शुगर के लिए आक बहुत फायदेमंद है। हर रोज सुबह इस पौधे की पत्तियों को पैर के नीचे रख कर जुराबें डाल लें। रात को सोने से पहले इस पत्ते को निकाल दें। इसका इस्तेमाल शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3DcVMM3
via Latest News in Hindi
0 Comments